फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं छठ पर सुरक्षा होगी मजबूत

Mon, 13 Oct 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल सीओ सर्वदमन सिंह ने शनिवार की देर रात अपने सर्किल क्षेत्र के एसओ के साथ समीक्षा की। जिसमे थानों पर अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही आगामी त्योहारों में धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं छठ को लेकर सुरक्षा व व्यवस्था संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि पर्व में सुरक्षा तेज की जाए। सर्किल मेंहदावल के सभी थाना प्रभारियों को त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पटाखों के लाइसेंसी विक्रेताओं को नियमों का पालन कराने हेतु निर्देश दिए। पटाखों से संबंधित लाइसेंस धारकों की सूची का भौतिक सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल सतीश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा राकेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला अनिल कुमार, थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा अभिमन्यु सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें