फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ईवीएम और वीपीपैट का हुआ दूसरा रेंडमाइजेशन

Sun, 12 May 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के एनआईसी में प्रेक्षक व सियासी दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
विज्ञापन

- बूथों पर प्रयोग में लाई जाएंगी मशीनें
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए सामान्य प्रेक्षक जनक प्रसाद पाठक के साथ डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता व एडीएम जय प्रकाश और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का दूसरा रेंडमाइजेशन कलक्ट्रेट के एनआईसी में किया गया।

द्वितीय रेंडमाइजेशन में संसदीय में प्रयोग होने वाले 2740 बीयू, 2740 सीयू व 2956 वीवीपैट का रेंडमाइजेशन किया गया। इन्हीं मशीनों को मतदान के दौरान संबंधित बूथों में प्रयोग किया जाएगा। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने लोकसभा के पांचों विधानसभाओं में कुल 2214 बूथों के बारे में प्रत्याशियों व राजनैतिक दलों को एलसीडी के माध्यम से दिखाया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि द्वितीय रेंडमाइजेशन से ईवीएम पांचों विधानसभाओं के कुल 2214 बूथों पर रेंडमाइज होकर बंट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम सदर शैलेश कुमार दूमे, एसडीएम मेंहदावल अरूण वर्मा, एसडीएम धनधटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम खजनी शिवम सिंह, एसडीएम आलापुर सदानंद सरोज, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्र शेखर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें