फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खतरे के निशान के करीब सरयू, बांधों पर दबाव

Sun, 10 Aug 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एमबीडी बांध पर नकहा ठोकर के पास सरयू का बढ़ा जलस्तर । 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी महुली/रोसया बाजार। जिले के धनघटा क्षेत्र में बहने वाली सरयू नदी अब खतरे के निशान करीब पहुंचने लगी है। पिछले सात दिनों से नदी का जलस्तर लगातार बढ़त बनाए हुए है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि खतरे के निशान से सिर्फ 25 सेंटीमीटर नीचे होने से बांध के उस पार रहने वाले लोग सहम गए हैं। उन्हें बांध के टूटने का खतरा दिख रहा है। कारण यह है कि लगातार सात दिन तक जलभराव से बांध दलदली हो गए हैं और पानी का रिसाव हो रहा है। लेकिन यह पानी अभी बांधों के अंदर तक नहीं पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार एक सप्ताह से बढ़त बना रही सरयू रविवार को पूरे दिन स्थिर रही। हालांकि रामपुर मकदूमपुर बांध के तट पर बसे रामपुर, पड़रिया, नकहा, तेजपुर, भोतहा, नरायनपुर, छपरा मगर्वी आदि गांवों के लोगों की परेशानियां अभी भी बरकरार हैं। सरयू नदी के बाढ़ से घिरे गांव के लोगों में रामफेर, राजेन्द्र, सीताराम, वंश बहादुर, हरिनाथ आदि का कहना है वर्तमान समय में धान, गन्ना, परवल, मक्का और पशुओं के लिए बोई गई चरी आदि डूब जाने से फसल खराब हो जाने का डर है।
विज्ञापन

पशुओं के लिए चारा लेने के लिए नाव से जाना पड़ता है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं पानी से घिरे गांवों में भी लोगाें का जन जीवन सामान्य रूप से चल रहा है। गांव से बाहर आने के लिए उन्हें पानी भरे रास्ते से निकलना पड़ रहा है। बांधों पर पेट्रोलिंग की व्यवस्था भी निर्बाध तरीके से चल रही है।
अवर अभियंता मनोज कुमार सिंह बताते हैं कि बांधों पर बाढ़ से निबटने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। कहीं भी किसी तरह का खतरा बंधे को नहीं है। जहां पर कटान के संदेह हैं, वहां पर बालू भरी बोरियों के साथ ही साथ बोल्डर भी रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें