फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष हत्याकांड : पुलिस को चकमा दे रहे दो हत्यारोपी

Thu, 25 Dec 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास पर संतोष पति त्रिपाठी हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे हैं। तीन आरोपियों को जेल भिजवाने के बाद पुलिस टीम बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हाथ-पांव मार रही है। लेकिन, वे पुलिस को चकमा दे रहे हैं।
विज्ञापन

मेंहदावल बाईपास पर गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र स्थित रंदौली गांव निवासी संतोष पति त्रिपाठी को एक दिसंबर की रात में कुछ लोगों ने गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में संतोष के पिता डॉक्टर काशीनाथ त्रिपाठी की शिकायत पर चार नामजद एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया।
पुलिस ने आरोपी बनाए गए रणवीर सिंह उर्फ आलोक सिंह, अमन सिंह निवासी अनई थाना कोतवाली खलीलाबाद और विवेक उर्फ लल्ला शुक्ला निवासी परमेश्वरपुर थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर को घटना के तत्काल बाद गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया। जबकि एक आरोपी चंदन सिंह निवासी अतरौरा थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। विवेचना के दौरान एक नाम और प्रकाश में आया था। घटना के बाद से ही पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी अपनी लोकेशन लगातार बदल रहे हैं। पुलिस उनके हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है पर वे पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

-
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम काम कर रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया जाएगा। -सुशील कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें