फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निबंध प्रतियोगिता में प्रतीक्षा अव्वल

Thu, 25 Dec 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय डड़वा में निबंध प्रतियेागिता के विजेता-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय डड़वा में बुधवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा प्रतीक्षा गोड़ अव्वल रहीं।
विज्ञापन

विद्यालय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में कक्षा छह की छात्रा प्रतीक्षा गोंड़ प्रथम, कक्षा सात के अंकित द्वितीय तथा इसी कक्षा के अंकुर तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर विद्यालय पर उपस्थित बीईओ मुख्यालय ज्ञान चंद्र मिश्र ने प्रतिभाग करने वाले बच्चों पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक संध्या तिवारी, वंदना पाण्डेय, अंजू जायसवाल, अर्चना कुमारी, रूबी यादव, प्रतिमा त्रिपाठी, निशा यादव, वायुनंदन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें