फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गर्म हो रहे ट्रांसफाॅर्मर, टूट रहा तार, उपभोक्ता झेल रहे मुसीबत

Sun, 28 Jul 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। इसका असर बिजली संसाधनों पर पड़ रहा है। ट्रांसफाॅर्मर गर्म होकर बंद हो जा रहे हैं तो तार टूटकर गिरने और खराबी के चलते उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ गई है। शुक्रवार की रात में उपकेंद्र बगहिया में लगा ट्रांसफाॅर्मर गर्म होने से बंद हो गया। मड़या में लाइन की खराबी के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिसके कारण उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में बेचैनी के बीच रात बितानी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान बढ़ने से बिजली संसाधनों पर असर पड़ रहा है। शुक्रवार की रात में उपकेंद्र बगहिया का ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड के चलते गर्म हो गया, जिसकी वजह से यह ट्रिप कर गया। इस कारण इससे जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। किसी तरह से ट्रांसफार्मर को ठंडा किया गया, लेकिन सप्लाई शुरू होते ही फिर गर्म हो गया। इसके साथ ही मडया में मुख्य लाइन में खराबी आने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई। स्थित यह रही कि बड़गो, बनकटिया, अनई, आजमपुर, मैलानी, नेदुला, मडया, सरौली सहित विभिन्न क्षेत्रों में रातभर उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ा। भोर में गड़बड़ी दूर होने के बाद आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन लो-वोल्टेज की समस्या बनी रही।
000000000000000000
लो- वोल्टेज की समस्या झेल रहे उपभोक्ता
गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर से लेकर देहात तक लो-वोल्टेज की समस्या हो गई है। जिसके कारण पंखा, कूलर रेंग कर चल रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि शहर के छोटी सरौली, अंसार टोला, पठान टोला के साथ ग्रामीण क्षेत्र के चकदही, केरमुआ, धवरिया, दुबौली, उमरी खुर्द, धरैची आदि क्षेत्रों में रात भर लो-वोल्टेज के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। जिससे रात में नींद पूरी नहीं हो पाई। उपभोक्ता राम करन, अनिल कुमार आदि ने कहा कि एक तो बिजली संसाधन दगा दे रहे हैं, दूसरे लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे न तो दिन में चैन मिल पा रहा है और न ही रात में नींद पूरी हो पा रही है।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ ही थोड़ी समस्या आ रही है, फिर भी प्रयास किया जा रहा है कि उपभोक्ताओं ने सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति मिलती रहे। फाॅल्ट को तत्काल ठीक करने के लिए कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

केएन शुक्ल, एसडीओ खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें