फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हिंदू महासंघ ने डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन

Wed, 06 Aug 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासंघ भारत ने बुधवार को डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपा। इसमे मजार के पास झाड़-फूंक व पशु तस्करी रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

महासंघ के जिलाध्यक्ष शशि कुमार सिंह ने कहा कि नगर पंचायत बखिरा अमरडोभा में पीडब्लूडी विभाग के सड़क से एक मजार स्थित है, जिससे आवागमन में कठिनाई होती है। अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं बेलहरकलां के पड़रिया पुल के पास महिलाओं के साथ झाड़-फूंक आदि के नाम पर शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने इसे बंद कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि धर्मसिंहवा में इस समय कल्लाखोर पेडारी से होते हुए धर्मसिंहवा बौरव्यास पुलिस चौकी के अंतर्गत पशु तस्कर सक्रिय हो चुके हैं। जांच कर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे लोग धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान आनंद शंकर पाठक, परशुराम गुप्त, राघवेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश कुमार, हर्ष पाठक, अवनीश पाठक, सौरभ दुबे, शिवांश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें