फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइलाज बीमारी है फाइलेरिया, बचने के लिए जरूर खाएं दवा : जय सिंह

Wed, 06 Aug 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- फाइलेरिया से बचाव के लिए आयोजित की गयी प्रधानों, रोजगार सेवकों की गोष्ठी
विज्ञापन

रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के ब्लाक सभागार में बुधवार को फाइलेरिया से बचाव के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, सफाई कर्मचारी को संबोधित करते हुए ब्लाॅक कोआर्डिनेटर फाइलेरिया अभियान जय सिंह ने बताया कि फाइलेरिया अभिमुखीकरण के तहत गांव गांव घर घर जाकर लोगों को जागरूक करते हुए सभी को एल्बेंडाजोल और डीईसी की टैबलेट खाने की सलाह दें।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बताया कि जनपद में बेलहर और पौली दो ही ब्लॉक फाइलेरिया अभिमुखीकरण के लिए चयनित हैं। यहां सभी लोग खुद दवा खाई और मौजूद लोगों को खिलाई। उन्होंने यह भी बताया कि फाईलेरिया या हाथी पांव कुरूपता और अपंगता की बीमारी है। इससे बचाव का सबसे सरल और आसान उपाय है कि साल में एक बार चलने वाले एमबीए राउंड के दौरान पांच साल तक लगातार फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन किया जाए। उन्होंने यह भी कहा इस दवा का सेवन न करने वालों को अगर एक बार हाथी पांव हो जाता है तो बीमारी पर सिर्फ आंशिक नियंत्रण संभव है। इसका संपूर्ण इलाज नहीं हो सकता है, इसलिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की टीम जब किसी के घर जाए तो उसके सामने दवा का सेवन अवश्य करें। यह अभियान अति महत्वपूर्ण अभियान है। इसके बीच हर व्यक्ति को फाइलेरिया की दवा का सेवन अवश्य कर लेना चाहिए। इस दवा का सेवन गर्भवतियों, अत्यंत बुजुर्ग और छोटे बच्चों को न करवाएं। इस मौके पर लालचंद, राधेश्याम, उमेश, अनूप, पवन मौर्य, कमलेश तिवारी, अनिल, राधे कृष्ण यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें