फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ब्लॉक के 51 परिषदीय विद्यालयों ने नहीं अपलोड की समय सारिणी

Wed, 06 Aug 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिन के भीतर प्रेरणा पोर्टल पर समय समय सारिणी अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश
विज्ञापन


मेंहदावल। परिषदीय स्कूलों की समय सारिणी अब प्रेरणा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड के निर्देश हैं, लेकिन 51 परिषदीय विद्यालयों ने अभी इसे अपलोड नहीं किया है। बुधवार को बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने अवशेष प्रधानाध्यापकों को दो दिन के भीतर अनिवार्य रूप से प्रेरणा पोर्टल पर समय सारिणी अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ब्लॉक में कुल 116 परिषदीय विद्यालय संचालित है, जिसमें से 65 विद्यालयों में प्रेरणा पोर्टल पर समय सारणी अपलोड कर दिया है। 51 विद्यालयों का अभी तक समय सारिणी नहीं अपलोड की गई है। यह निर्देश का उल्लघंन है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक क्लास 40 मिनट की होगी, जबकि मध्याह्न भोजन के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा। विद्यालय में प्रतिदिन 15 मिनट में प्रार्थना सभा, योग और उपस्थिति की गणना होगी। विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता के अनुसार समय-सारिणी तैयार करें। प्रधानाध्यापक की ओर से कक्षाओं का विभाजन और आवंटन किया जाए। विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान भी समय-सारिणी का अनुपालन किया जाए। प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि कक्षा एक से आठवीं तक विद्यालयों की समय-सारिणी बनाकर उसे अनिवार्य रूप से प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड की जाए, जिससे बच्चों में शिक्षा से जुड़ाव के लिए सकारात्मक वातावरण निर्मित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें