फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ‘शहर में चिह्नित जगहों पर लगे सीसी कैमरो को कंट्रोल रूम से जोड़ें’

Fri, 30 Aug 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने शहर में चिह्नित जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ने के लिए संबंधित अधिशासी अधिकारी और कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया।

डीएम ने कहा कि बरदहिया बाजार में सड़कों के किनारे आवागमन को सुगम बनाने के सड़कों के किनारे सटाकर दुकान लगाने वालों को एक बॉर्डर लाइन निर्धारित करते हुए उसके पीछे ही दुकान लगाने की अनुमति दी जाए। इस संबंध में व्यापार मंडल से वार्ता कर सड़क के किनारों पर दुकान लगाने की सीमा निर्धारित कर दी जाए।
विज्ञापन

जनपद के मुख्य चौराहों पर यातायात के समुचित व्यवस्था हेतु ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था कराई जाए और सुरक्षा के संबंधित संकेतकों को भी स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए। डीएम ने अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी व ईओ को निर्देशित किया कि विशेष रूप से शहर के चौराहों एवं संकरी सड़कों को चौड़ीकरण करने की ऐसी योजना बनाई जाए, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या न हो।
विज्ञापन

इसके अलावा एसपी सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर रंबलिंग स्ट्रिप बनाया जाए एवं सीट बेल्ट व हेलमेट का पालन करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीओ अजीत चौहान, अधिन्सीषी अभियंता पीडब्लूडी आरके पाण्डेय, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ, चंद्रशेखर यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें