- मेंहदावल के बाराखाल के पास से पकड़े गए गिरोह के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के बराखाल चौराहे के समीप भैंस चोरी कर ले जाते समय कुछ शातिर गिरोह को लोगों ने पकड़ा। सभी पर आरोप है कि यह लोग भैंस की चोरी करते हैं और उन्हें बाजार में ले जाकर बेंच देते है। संदिग्ध अवस्था में चार आरोपितों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मेंहदावल पुलिस को सौंप दिया है।
मेंहदावल थाना क्षेत्र के बराखाल के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक पिकअप पर चार लोग सवार दिखाई दिए। इन लोगों की गतिविधि संदिग्ध दिखाई दी। स्थानीय ग्रामीण पहले से ही मौके की फिराक में थे। ग्रामीणों ने चारों को भैंस चोरों का गिरोह बताते हुए दबोच लिया। चारों आरोपितों को पुलिस को सौंपा गया है। चर्चा है कि कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में भैंस चोरी की कई घटना सामने आई थी। कुशीनगर पुलिस इन गिरोह को पकड़ने के लिए लगी थी। मेंहदावल में ग्रामीणों ने पकड़ लिया है। कुशीनगर पुलिस को सूचना दी गई है। मेंहदावल में भैंस चोरी के संदर्भ में किसी प्रकार का कोई अभियोग पंजीकृत नहीं है।