फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीनियर बालिका वर्ग फुटबाॅल में संतकबीरनगर को स्वर्ण पदक

विज्ञापन
सीनियर बालिका वर्ग फुटबाल में संतकबीरनगर की प्रतिभागी। स्रोत​-सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल के निर्देश पर बुधवार को बस्ती मंडल की बालक- बालिका संवर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता शिव हर्ष उपाध्यक्ष किसान इंटर कॉलेज बस्ती की तरफ से सत्यवान सिंह स्टेडियम बस्ती में आयोजित की गई। इसमें सीनियर बालिका वर्ग में संतकबीरनगर को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
इसी क्रम में सीनियर बालक वर्ग में रजत पदक प्राप्त करके संतकबीरनगर दूसरे स्थान पर रहा। टीम का नेतृत्व माध्यमिक विद्यालयों के जनपदीय क्रीड़ा सचिव जोखू प्रसाद ने किया। बालिका वर्ग की कप्तान प्रगति सिंह, छोटी शर्मा, संजना प्रजापति, प्रियांशी गुप्ता, नैना मोदनवाल, दीप शिखा त्रिपाठी, शिफा, रिया यादव, आरती, शगुन, सेजल पासवान, सुहानी जायसवाल, सलोनी सिंह व बालक वर्ग में कप्तान के रूप में आयुष द्विवेदी, तोहिद खान, सुमित यादव, अनस खान, अंश कन्नौजिया, रुद्र चौधरी, अयाज खान, अजय कन्नौजिया, युसूफ और शुभम ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विजेता खिलाड़ी उत्तर प्रदेश की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता जो कि 30 अगस्त से 3 सितंबर तक बलिया में आयोजित है, उसमें प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें