फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar: नाव से जलमग्न गांव तक तक पहुंचे DM-SP, दिलाया भरोसा- 'प्रशासनिक टीमें सभी के साथ हैं'

Sat, 13 Jul 2024 05:34 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर

सार

आमी नदी के जल स्तर में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। शनिवार को डीएम संत कबीर नगर महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने तकरीबन तीन किलोमीटर बाढ़ग्रस्त इलाके का निरीक्षण नाव से किया। नाव से ही वो गिरधरपुर गांव तक पहुंचे। गांव में उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और व्यवस्था का जायजा लिया।
 
विज्ञापन
बाढ़ग्रस्त ग्रामीणों से हालचाल लेते डीएम एसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमी नदी के जल स्तर में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। शनिवार को डीएम संत कबीर नगर महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने तकरीबन तीन किलोमीटर बाढ़ग्रस्त इलाके का निरीक्षण नाव से किया। नाव से ही वो गिरधरपुर गांव तक पहुंचे। गांव में उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

हालचाल लेते डीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव के दुखहरन, रामजीत, सजीवन आदि का कहना था कि पानी तो आ गया है। इसके साथ ही अब बाहर नहीं निकल सकते है। यह हर साल होता है, जब आमी नदी बढ़ती है तो दिक्कत आती थी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर गांव में पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की।
 
गांव के भौगोलिक स्थिति की जानकारी लेते डीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएम ने कहा कि गिरधरपुर गांव में आमी नदी से सटा हुआ है। पानी गांव के करीब पहुंच गया है। फिलहाल चिंता की बात नहीं है। ग्रामीणों की हर संभव मदद की जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो भी उन्हं उनके दरवाजे तक नाव से प्रशासनिक टीमें जरूरत के सामान भी पहुंचाएगी।

विज्ञापन

नदी के पानी से घिरा पूरा गांव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया कि गांव वाले प्रत्येक वर्ष इस दंश को झेलते हैं। आमी नदी के ठीक बगल का गांव होने से पानी बढ़ते ही गांव में प्रवेश कर जाता है। पुलिस और प्रशासनिक टीमें गांव वालों के लिए हर संभव मदद के लिए मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें