पांच जून को संत कबीर की धरा पर आएंगे राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पांच जून को संत कबीर की धरा पर मगहर आएंगे। संत कबीर की समाधि पर मत्था टेकने के साथ ही वह यहां संत कबीर अकादमी व शोध संस्थान तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
कबीर की साधना स्थली को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर रही योगी सरकार
योगी सरकार संत कबीर की साधना स्थली को महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। इसके दृष्टिगत यहां संतकबीर अकादमी, शोध संस्थान, गजवे, पार्क, म्यूरल गैलरी, इग्जीविशन सेंटर, पाथवे, कैफेटेरिया, लाइफ एंड साउंड, व्याख्यान केंद्र, घाटों का विकास, संगीतमय फव्वारा, प्रदर्शनी क्षेत्र, सार्वजनिक सुविधाए, मार्ग, प्रदर्शनी गलियारा, प्रकाश व ध्वनि कार्यक्रम, सोलर लाइटें, रंगीन रोशनी, चहारदीवारी, स्मारकों की रोशनी, हाई मास्ट लाइट, नावें, दुकानें, बोटिंग के समय सुरक्षा उपकरण, बेंच, कूड़ेदान, पार्को की ग्रीनरी आदि कार्य कराए गए हैं।