फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली, सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली, सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने शहर में बाइक रैली निकाली। कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांगपत्र एसडीएम को सौंपा।
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम व जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में एकत्र हुए। यहां से बाइक रैली निकाली जो बैंक चौराहा, गोलाबाजार, मुखलिसपु तिराहा, आजाद चौक, मेंहदावल बाईपास होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मियों की विभागीय सेवा नियमावली बनाई जाए और सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का पद नाम पंचायत सेवक किया जाए और प्रधान के नियंत्रण से मुक्त किया जाए। इसके साथ ही पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। इसके बाद एसडीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो 23 नवंबर को लखनऊ में विशाल रैली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष लालचंद्र चौहान, सजन लाल, कृष्ण कुमार, संजय शर्मा, राजेंद्र आजाद, मान सिंह यादव, सीताराम, राम बचन, बाबूलाल, मनोज कुमार चौहान, कृष्ण कुमार यादव, जुग्गीलाल, रामसागर, विवेक कुमार पांडेय, चंदगी राम यादव, राजेश कुमार, रामपाल, छट्ठूलाल, ध्यानचंद्र, सुजीत कुमार, गंगाराम, भुआल कुमार, शंभू यादव, हरिशंकर, लालमन, दयानंद चतुर्वेदी, रामभजन, लालचंद्र चौधरी, उदयराज यादव, कुलदीप कुमार, सदानंद चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, ओम प्रकाश, ऋषि कुमार, राम सूरत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें