फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लड़खड़ाई सफाई व्यवस्था, जगह-जगह कूड़े के लगे ढेर

विज्ञापन
शहर के अंसर टोले के पास सड़क के किनारे पड़ा कूड़ा।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
शहर में लड़खड़ाई सफाई व्यवस्था, जगह-जगह कूड़े के लगे ढेर
विज्ञापन

- घर-घर कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था कई महीनों से ठप
- कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने से उठ रही दुर्गंध
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में कई दिनों से सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई है। स्थिति यह है कि सफाई के अभाव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। घर-घर कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था भी ठप पड़ी है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में कुल 25 वार्ड हैं। इसके साथ ही एक अक्तूबर 2020 को शासन ने आसपास के 16 गांवों को भी पालिका क्षेत्र में शामिल कर दिया। पूर्व में शहर में यह व्यवस्था थी कि सफाई कर्मी घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करते थे, इसमें गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र किया जाता था, लेकिन कोविड महामारी के दौरान यह व्यवस्था ठप हो गई है। लोग घरों से निकलने वाला कूड़ा सड़क के किनारे ही फेंक दे रहे हैं, जिससे जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं। स्थिति यह है कि बंजरिया, विधियानी, बरदहिया बाजार, अंसार टोला, मड़या आदि ऐसे क्षेत्र हैं जहां सफाई व्यवस्था काफी खराब है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों, मार्गों व गलियों व जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। शहर के निवासी रामफेर, सुजीत कुमार आदि लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का भय भी बना हुआ है। गंदगी से उठने वाली दुर्गंध के चलते दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। शहरवासियों का कहना है कि प्रशासन को शहर की सुचारु रुप से सफाई के लिए उचित कदम उठाने चाहिए ताकि शहर में सफाई व्यवस्था बनी रहे।
कूड़ा निस्तारण की नहीं है व्यवस्था
शहर से निकलने वाले कूड़ा के निस्तारण की व्यवस्था पालिका प्रशासन नहीं कर सका है। ऐसे में जो कूड़ा निकलता है वह हाइवे के किनारे और अन्य खाली स्थान पर गिरा दिया जा रहा है। जिससे समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर में नियमित रूप से सफाईकर्मियों को लगाकर सफाई का कार्य कराया जा रहा है। घर-घर कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था पर एक बार फिर विचार चल रहा है। जल्द ही लोगों को समस्या से निजात मिल जाएगी।
- सुरेश मौर्य, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें