फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सरैनी खाद गोदाम पहुंचे सदर विधायक, कहा-वापस कराएंगे धन

Fri, 10 Nov 2023 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरैनी खाद गोदाम पहुंचे सदर विधायक, कहा-वापस कराएंगे धन
विज्ञापन

बघौली। क्षेत्र के साधन सहकारी समिति जामडीह सरैनी में नकली डीएपी की बिक्री की शिकायत पर बृहस्पतिवार को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी समिति पर पहुंचे और किसानों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने खाद ली थी, उन्हें न्याय दिलाया जाएगा और जल्द ही जिला स्तर पर अधिकारियों से वार्ता कर किसानों काे नकली खाद का धन वापस कराएंगे।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व साधन सहकारी समिति जामडीह सरैनी पर डीएपी आई थी, जिसे आसपास के किसान खरीद कर ले गए थे। किसानों का आरोप है कि खाद नकली है। इसके बाद किसानों ने हंगामा कर दिया था। मौके पर जिला कृषि अधिकारी ने पहुंचकर किसानों को शांत कराया था। इस मामले में कई किसान सचिव से खाद वापस कर धन वापस लेने के लिए बृहस्पतिवार को समिति पर पहुंचे। लेकिन, सचिव मौके पर नहीं मिले। इसी बीच सदर विधायक अंकुर राज तिवारी भी समिति पर पहुंच गए और उन्होंने किसानों से वार्ता की। किसान राजेंद्र प्रसाद, स्वामीनाथ, राजकुमार, रामचंद्र, उदयराज चौधरी, फैयाज, कैलाश, प्रमोद, प्रदीप, रामस्वरूप विनोद कुमार आदि ने विधायक को खाद की बोरी और उसके दानों को दिखाया। किसानों ने कहा कि यह राख व गोबर का मिश्रण मात्र है। विधायक ने एआर कोऑपरेटिव हरिप्रसाद तथा जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा से नकली खाद प्रकरण पर अब तक की कई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शुक्रवार अधिकारियों के साथ वार्ता करेंंगे और किसानों को उनका धन वापस कराएंगे। पेमेंट न होने पर संबंधित लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें