सिद्धार्थनगर। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रथम चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हुई। इस चरण में कुल 1,462 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1,116 आवेदन स्वीकृत और 346 विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए।
स्वीकृत 1,116 आवेदनों के सापेक्ष ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से 557 बच्चों को विद्यालय आवंटित किया गया जबकि सीटें पूर्ण हो जाने के कारण 559 बच्चों को इस चरण में विद्यालय आवंटित नहीं हो सका। लॉटरी प्रक्रिया का संचालन मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीएसए शैलेश कुमार, जिला समन्वयक अमित शुक्ला तथा ईएमआईएस प्रभारी अमित पांडेय उपस्थित रहे।