फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पंचकोसी परिक्रमा के लिए बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट

विज्ञापन
मगहर में रूट डायवर्जन के दौरान बड़े वाहनाें को रोकते पुसि कर्मी-संवाद
विज्ञापन
मगहर। अयोध्या में चल रही पंचकोसी परिक्रमा के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने मगहर में नेशनल हाईवे पर बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया है। मंगलवार शाम से दुर्गा मंदिर चौराहे और पुलिस चौकी के पास सेमरा बाईपास पर बैरियर लगाकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन के तहत बड़े वाहनों को दुर्गा मंदिर चौराहे से बांसी और डुमरियागंज होते हुए लखनऊ की ओर भेजा जा रहा है। वहीं, छोटे वाहनों को आवागमन की छूट दी गई है, ताकि स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी न हो।
चौकी इंचार्ज गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। हाईवे पर बैरियर लगाकर बड़े वाहनों का मार्ग बदला गया है। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। इसमें यातायात पुलिस भी सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें