फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जानकी मार्ग पर गड्ढे में फंसा ट्रक, आवागमन बाधित

विज्ञापन
पौली के राम जानकी मार्ग पर गढ्ढे में फसा ट्रक।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
राम जानकी मार्ग पर गड्ढे में फंसा ट्रक, आवागमन बाधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। रामजानकी मार्ग पर पौली में गड्ढे में मोरंग लदे ट्रक फंस गया, जिसके कारण करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। फंसे हुए ट्रक को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान छोटी गाड़िया रूट बदल कर करीब दो किलोमीटर का चक्कर लगाते हुए मुख्य सड़क पर पहुंची। पुलिस प्रशासन की मदद से किसी तरह गड्ढे में फंसी ट्रक निकाला गया।
विज्ञापन

रामजानकी मार्ग पर पारा हरगोविंद से रामपुर बारह कोनी बाजार तक करीब सात किलोमीटर मार्ग बारिश व ओवरलोड गाड़ियों के चलने से गड्ढे में तब्दील हो गया है। जिसमें बरसात का पानी भरा रहता है। इन गड्ढों में अक्सर ट्रक व अन्य गाड़ियां फंसती रहती है। क्षेत्र के मुनना, इरशाद, जुुबेर अहमद, खालिद, अकबर अली, सुबाष, ग्रीसचंद अग्रहरि, सुनील चौरसिया आदि लोगों का कहना है कि पारा हरगोविंद से रामपुर बारह कोनी बाजार तक यात्रा मुश्किल हो गया है। हल्की से बरसात होने से सड़क पर बने गहरे गड्डों में पानी भर जाता हैं। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें