रामजानकी मार्ग पर पौली में बने गड्ढे मे फसी पिकअप।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
रामजानकी मार्ग पर गड्ढे में फंसा ट्रक, आवागमन बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। रामजानकी मार्ग पौली में बने गड्ढे में गिट्टी लदा एक ट्रक शुक्रवार की सुबह फंस गया। जिससे आठ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिसकर्मियों ने क्रेन की मदद से ट्रक को निकलवाया तब जाकर आवागमन चालू हो सका।
रामजानकी मार्ग पाराहर गोविंद से रामपुर बारह कोनी बाजार छह किलोमीटर बारिश व ओवरलोड गाड़ियों के चलने से सड़क पर कई जगह गड्ढे बन गए हैं। जिसमें बरसात का पानी भरा रहता। इन गड्ढों में अक्सर ट्रक व अन्य गाड़ियां फंसती रहती है। क्षेत्र के तौहीद, मोईनुल हक, डॉ. अयाजुल हक, कौशल, रामजनक, गुलाब चंद जायसवाल, रवि कुमार, तुलसी राम, सजन लाल, ग्रीसचंद अग्रहरि, सुनील चौरसिया आदि का कहना है कि पारा हरगोविंद से रामपुर बारह कोनी बाजार तक रामजानकी मार्ग गड्ढों में तब्दील होकर पूरी तरह से जर्जर हो गई है। हल्की से बरसात होने से सड़क पर बने गहरे गड्डों में पानी भर जाता हैं। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने जर्जर सड़क के मरम्मत की मांग की है।