फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोल प्रेक्षक ने किया जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण करते कमिश्नर।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
रोल प्रेक्षक ने किया जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण
विज्ञापन

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, सुझाव मांगा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंडलायुक्त बस्ती मंडल एवं रोल प्रेक्षक गोविंदराजू एनएस सहित जिला निर्वाचन डीएम दिव्या मित्तल, अपर आयुक्त बस्ती मंडल गोरेलाल शुक्ल व एडीएम मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

रोल प्रेक्षक ने निर्वाचन कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक दस्तावेज का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान-2022 के तहत फार्म-6, 7, व 8 जनपद के समस्त बीएलओ को उपलब्ध करा दिया जाए। ताकि नये नाम बढ़ाने, घटाने एवं संशोधित किए जा सके। इसके बाद रोल प्रेक्षक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं ईआरओ/ एईआरओ के साथ बैठक की। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोगों को मतदाता बनाने में सहयोग करें। मतदाता बनाने के लिए आगामी 30 नवंबर तक फार्म लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी दल बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नामित कर दें, जो बूथ पर की जा रही कार्रवाई पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि सभी दलों को मतदाता सूची दी गई है। इससे वे मिलान कर सकते हैं और छूटे हुए लोगों को मतदाता बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि यही उचित समय है जब मतदाता सूची में नाम जोड़ा और घटाया जा सकता है। 30 नवंबर के बाद दावे और आपत्तियां नहीं ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि 21 एवं 27 नवंबर को अभियान की विशेष तिथि है। इस दिन सभी बीएलओ निर्धारित बूथ पर मतदाता सूची एवं सभी प्रकार के फार्म के साथ उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी पांच जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। 80 वर्ष से अधिक आयु के जो मतदाता हैं, उनका सत्यापन कराया जा रहा है। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी तहसीलों में मतदाता पंजीकरण केंद्र खोला गया है। उन्होंने राजनैतिक दलों के सदस्यों से सुझाव भी आमंत्रित किया। बैठक में मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल, जिला महामंत्री भाजपा विनोद कुमार पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, दशरथ प्रसाद यादव, श्याम विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष बसपा धर्मदेव प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें