फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरदहिया बाजार से बरईपार पैठान जाने वाली सड़क की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
बरदहिया बाजार से बरईपार पैठान जाने वाली सड़क बदहाल हो गई है संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बरदहिया बाजार से बरईपार पैठान जाने वाली सड़क की बदलेगी सूरत
विज्ञापन

- 5.7 किलोमीटर लंबी सड़क का होगा निर्माण, औपारिकताएं पूरी
- शासन की ओर से छह करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के बरदहिया बाजार से बरईपार पैठान जाने वाली सड़क बदहाल हो गई है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब इस मार्ग से यात्रा करने वालों को राहत मिलने की उम्मीद जग गई है। करीब 5.7 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण होने जा रहा है। निर्माण के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है।
खलीलाबाद के प्रसिद्ध कपड़ा मंडी बरदहिया बाजार से बरईपार पैठान तक की सड़क बदहाल है। जगह-जगह गिट्टियां उखड़ गईं हैं। जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं इस मार्ग पर कसैला तक बरसात के मौसम में जलभराव होता है, इस दौरान सड़क और गड्ढे का पता नहीं चल पाता है, जिससे लोग पानी में गिर जाते हैं। इसके कारण अधिकतर लोगों को घूूमकर आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसको लेकर कई बार लोगों ने लोक निर्माण विभाग और जिलाधिकारी से गुहार लगाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस बीच अब इस मार्ग के निर्माण की पहल हुई है। इसे पीएमजीएसवाई योजना में शामिल कर लिया गया है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग प्रांतीय निर्माण खंड को सौंपी गई है। इससे उम्मीद जगी है कि अब इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को समस्या से निजात मिलेगी। इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के आसपास के करीब सौ से अधिक गांवों के लोगों को आने-जाने में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रामजीत प्रसाद ने कहा कि खलीलाबाद के बरदहिया बाजार से होकर बरईपार पैठान तक जाने वाली सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। जल्द ही सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें