फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अस्पतालों में बढ़े बुखार के मरीज, पैथोलॉजी में बढ़ीं रक्त जांचें

विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तापमान में उतार-चढ़ाव और बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव की वजह से जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में ओपीडी से लेकर दवा काउंटर तक लाइन दिखी। पैथोलॉजी जांचें भी सामान्य दिनों से करीब 20 फीसदी अधिक हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलने से पहले ही पर्चा काउंटर पर कई मरीज पहुंच गए। दोपहर दो बजे तक 1800 पर्चे बने। फिजियोथेरेपी सेंटर, बच्चा वार्ड में भी बिना पर्चा परामर्श और इलाज के लिए करीब दो सौ लोग पहुंचे।
फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ के मुताबिक तापमान में बदलाव के दौरान जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, वे बैक्टीरियल और वायरल बीमारियों की चपेट में जल्दी आते हैं। इन दिनों अस्पताल आने वालों में बुजुर्ग और बच्चों की संख्या अधिक है। बताया कि कई मरीजों में बुखार के साथ ही पेट संबंधी समस्याएं भी रहीं। इसलिए बायोकेमिस्ट्री, केएफटी, एलएफटी जांच का परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

पैथ लैब में बृहस्पतिवार को करीब 350 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिया गया। इसकी रिपोर्ट भी मरीजों को मिली। उन्होंने बताया कि जो मरीज आए उनमें ज्यादातर बुखार और शरीर में दर्द के रहे। बताया कि इस समय सावधानी बरतने की जरूरत है। बासी भोजन कदापि न करें। जहां तक हो सके तो ताजा भोजन करें। मसाला युक्त भोजन से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें