फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वाहन की टक्कर से पिकअप पलटी, चालक की मौत

विज्ञापन
आरिफ
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल के सामने बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप चालक की दबकर मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के मां की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुधारा थाना क्षेत्र के कोहरियावां निवासी जन्नतुन्निशां ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि उनका बेटा मोहम्मद आरिफ उर्फ ललऊ पुत्र स्व. मोहम्मद मुन्जिर 16 सितंबर को पिपरा हसनपुर स्थित अपनी नानी के घर से पिकअप लेकर गोरखपुर गया था। रात करीब 11:00 बजे गोरखपुर से लौटते समय खलीलाबाद में हाईवे पर होटल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी पिकअप में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से पिकअप पलट गई। हादसे में मोहम्मद आरिफ उर्फ ललऊ वाहन के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पिकअप में उसके साथ दुधारा थाना क्षेत्र के रजापुर सरैया निवासी रामसुभग निषाद भी सवार था। उसे भी हादसे में हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मृतक के मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस दुर्घटना के बाद फरार वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन को शव सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें