फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर करें निस्तारण

Wed, 10 Jun 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान अपने कार्यालय में आने वाले फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण करते हुए निर्धारित समयावधि में उसका समाधान सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से अवगत भी करने के लिए कहा। जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत बनाना है। जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें