संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र में मारपीट में घायल एक महिला को पीआरवी कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार पीआरवी को सूचना मिली कि ग्राम बन्नी निवासी मारया मारपीट में घायल हो गई हैं। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और महिला को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां भिजवाया। साथ ही घटना की जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को भी दी गई।