संतकबीरनगर। स्वतंत्रता दिवस शहर और ग्रामीण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार को तकरीबन हर भवन पर तिरंगा फहराया गया। सुबह सात बजे प्रभात फेरी निकालने के बाद सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर चलता रहा।
जिला मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस की धूम सुबह सात बजे ही दिखाई देने लगी। कलेक्ट्रेट भवन पर डीएम डॉक्टर सरोज कुमार ने सुबह आठ बजे झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया।
पुलिस लाइन में एसपी शैलेश कुमार पांडेय, जिला न्यायालय में जिला जज उमेश कुमार श्रीवास्तव, विकास भवन में सीडीओ लालजी यादव, डीआईओएस कार्यालय पर डीआईओएस शशि भूषण ओझा, जिला चिकित्सालय पर सीएमओ डॉक्टर एपी श्रीवास्तव, बीएसए कार्यालय पर बीएसए जगदीश शुक्ल, नगर पालिका खलीलाबाद में चेयरमैन जगत जायसवाल,
तहसील खलीलाबाद में एसडीएम रामअभिलाष ने ध्वजारोहण किया। इससे पहले एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के 44 वीं बटालियन एनसीसी की महिला एवं पुरुष विंग के कैडे्टस एनसीसी आफिसर रामयश एवं लेफ्टिनेंट मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में बच्चों ने सलामी दी। इस दौरान लोगों ने रास्ते में चौराहे पर लगे पंडित जवाहर लाल नेहरू और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
जूनियर हाईस्कूल से निकली प्रभात फेरी में परिषदीय विद्यालयों की बालिकाओं और शिक्षकों ने सहभागिता की। प्रभात फेरी को डीएम डॉक्टर सरोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिले के प्रमुख स्कूलों में एचआर पीजी कॉलेज पर प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार पांडेय, एचआर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रामललित यादव, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या निशा यादव, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या अरूंधती, माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र प्रताप शाही, शुभी देवी महिला महाविद्यालय, सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी और जीपीएस महाविद्यालय में प्रबंधक पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी और डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने झंडारोहण किया।
ब्लूमिंग बड्स एकेडमी में प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी, जीआर एकेडमी में प्रबंधक प्रिंस त्रिपाठी, संरक्षक घनश्याम त्रिपाठी, रेखा प्रसाद संकटा प्रसाद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या रंजीता, एसएन पब्लिक स्कूल खलीलाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार, खलीलाबाद पब्लिक स्कूल में प्रबंध निदेशक डॉक्टर विवेक खन्ना, कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर में प्रबंधक, सेंट थामस इंटर कॉलेज में फादर सीजो, फातिमा मार्डर्न मांटेसरी स्कूल मोतीनगर में प्रबंधक मोहम्मद सगीर खान ने झंडारोहण किया।
इसके बाद 8.30 बजे में कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉक्टर सरोज कुमार की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी हुई। डीएम ने कहा कि आजादी के करीब सात दशक में हमने अब तक क्या पाया, इस पर आत्ममंथन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, अशिक्षा और भ्रष्टाचार दूर करना ही हमारा मकसद होना चाहिए। अपराह्न में वन विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। जिसमें काफी संख्या में लगाए गए।
जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल वितरण किया गया। रात्रि में कवि गोष्ठी हुई। इसमें कवियों और शायरों ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अपनी-अपनी रचनाओं के माध्यम से भारत की वीर गाथा सुनाई।