फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

472 पशुओं का हुआ पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
472 पशुओं का हुआ पंजीकरण
विज्ञापन

- ग्राम पंचायत गोपालपुर में पशु आरोग्य मेले का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। सांथा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोपालपुर में शुक्रवार को पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 472 पशुओं का पंजीकरण किया गया और किसानों को लघु चिकित्सा, बांझपन व इसके इलाज के बारे में डॉक्टरों ने जानकारी दिया गया।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी सांथा डॉक्टर राकेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोग्य मेले में कुल 472 पशुओं का पंजीकरण किया गया। मेले में पशु पालकों को पशुओं में होने वाले खुरपका, मुहपका, बांझपन आदि बीमारियों के लक्षण और इससे बचाव के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अगर किसान भाइयों को पशुओं से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याएं होती हैं तो पशु अस्पताल सांथा पर संपर्क करके निदान करवा सकते हैं। ठंड बढ़ रही है ऐसे में पशु पालक भाई अपने जानवरों को ठंड से बचाएं और अपने पशुओं का देखभाल सही ढंग से करें। मेले में मुख्य रूप से पशु अस्पताल हरैया के डॉक्टर एसके शर्मा, डॉक्टर अरविंद शर्मा, डॉक्टर दिनेश कुमार शर्मा, डॉक्टर दिनेश कुमार, विनोद कुमार, प्रधान अनुभव जीत यादव, सत्यनारायण शर्मा, रामलखन यादव, सुरेश कुमार, सुनील, मुजाहिद, ब्रह्मशंकर चौधरी, रामनारायण, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें