संतकबीरनगर। महिला थाना पर पुलिस टीम ने जन सुनवाई करके टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल साथ-साथ कार्यक्रम के तहत आठ जोडों को बिखरने से बचाया।
परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना पर एसओ पूनम मौर्या एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में प्रस्तुत हुए आठ मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान निशा पुत्री स्वर्गीय शंकर व द्वितीय पक्ष विजय पुत्र सीताराम, रूपाली वर्मा पुत्री स्वर्गीय शंभू नाथ व द्वितीय पक्ष संदीप वर्मा पुत्र प्रेमचंद वर्मा, राजेश ठाकुर पुत्र अज्ञात व द्वितीय पक्ष मोनी पुत्री विशाल कुमार, चंद्रकला पुत्री संतराम व द्वितीय पक्ष सनी ठाकुर पुत्र राममूरत, प्रमिला पत्नी पंकज कुमार, नाजिया खातून पत्नी शमशाद अली, सत्तूनिशा पत्नी रमजान अली और सलीमुन्निशा पत्नी मोहम्मद शाहिल के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया था।
पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझा-बुझाकर विवाद को शांत कराया। जिसके बाद दोनों पक्ष एक साथ खुशी-खुशी रहने को तैयार हुए और दोनों पक्षों में आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया। संवाद