- बकाया राजस्व वसूली के लिए सख्त तहसील प्रशासन
- कई विभागों के नौ करोड़ रुपये बकाया की करनी है वसूली
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। तहसील प्रशासन बकाया वसूली पर सख्ती के मूड में है। कई विभागों के करीब नौ करोड़ रुपये का बकाया पेंडिंग चल रहा है। जिसकी वसूली के लिए तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपना कर वसूली के लिए टीम गठित कर दिया है। तहसीलदार, नायब तहसीलदार की अगुवाई में टीमें सभी बकायेदारों को चिह्नित करने मेें जुट गई है।
बिजली, वाणिज्य कर, बैंक समेत अन्य विभागों ने बकाया राजस्व वसूली न होने पर तहसील प्रशासन को वसूली के लिए आरसी भेजा था। अब तहसील प्रशासन बकायेदारों को चिह्नित कर वसूली की तैयारी कर ली है। बड़े बकायेदारों के यहां तहसीलदार व नायब तहसीलदार की अगुवाई में टीम जाकर बकाया वसूली करने का काम करेगी। वही छोटे बकायेदारों के यहां पर अमीन की अगुवाई में टीम भेजकर बकाया राजस्व वसूली का काम करेगा।
टाॅप टेन बकायेदारों की अलग से सूची तैयार की जा रही है। जो बकायेदार काफी लंबे समय से सरकारी रुपये दबाए बैठे हैं अब उनकी खैर नहीं है। बकाया राजस्व न जमा करने की स्थिति में उन्हें जेल की भी जाना पड़ सकता है।
बकाया नहीं जमा करने पर भेजा जाएगा जेल
तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन ने बताया कि बकाया वसूली के लिए टीम बना दी गई है। एक दिन पूर्व बैंक के आठ लाख 30 हजार रुपये के बकाये में देवड़ाड़ गांव निवासी एक व्यक्ति को पकड़ कर जेल भेजा गया है। कई विभागों की आरसी पेडिंग चल रही है। हर परिस्थिति में टीम को बकाया वसूली के निर्देश दिए गए हैं। जो बकाया नहीं जमा करते हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जेल भी भेजा जाएगा। इसके लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। जल्द से जल्द सभी से वसूली की रिपोर्ट मांगी गई है।