फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क के किनारे बनेगी बाॅर्डर लाइन... निर्धारित सीमा के पीछे लगेंगी दुकानें

Mon, 02 Sep 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बरदहिया बाजार में जाम की समस्या से निजात के लिए प्रशासन ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन

- तय सीमा के बाहर दुकान लगाने पर काटा जाएगा चालान
- डीएम ने नगर पालिका को व्यापार मंडल से बात कर सीमा तय करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के बरदहिया बाजार में आए दिन लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सड़क के किनारे दुकान लगाने वालों के लिए सीमा निर्धारित की जाएगी। पटरियों पर बाॅर्डर लाइन बनाया जाएगा ताकि उसके आगे दुकानें न लग पाएं। इसके बाद भी सीमा रेखा के बाहर दुकान लगाते कोई मिला तो चालान काटा जाएगा। डीएम ने नगर पालिका को व्यापार मंडल से बात कर सीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं।

बरदहिया बाजार में सप्ताह में दो दिन कपड़े का बाजार लगता है। शनिवार से शुरू होकर सोमवार तक अन्य जिले से आए व्यापारी व्यापार करते हैं। सड़क तक दुकानें लगने से अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस समस्या के निदान के लिए कुछ दिनों पूर्व डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्त ने निरीक्षण किया था। अब प्रशासन बरदहिया बाजार में सड़क की पटरियों पर दुकान लगाने वालों पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

इसके लिए सड़क के दोनों पटरियों पर बाॅर्डर लाइन बनाई जाएगी। निर्धारित सीमा रेखा के पीछे ही दुकानदार अपनी दुकान लगा सकेंगे। ऐसा न करने वाले दुकानदारों का चालान किया जाएगा। इसके पीछे प्रशासन की मंशा है कि बरदहिया बाजार में अक्सर होने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से होगी बात
बरदहिया बाजार में सड़क के किनारे लगी दुकानों को पीछे करने के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से बात करने के लिए डीएम ने ईओ को निर्देशित किया है, ताकि दोनों के बीच सहमति बन सके और बाॅर्डर लाइन बनाने में किसी प्रकार की बाधा खड़ी न हो। यह बातचीत जल्द ही होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन



शहर में जाम की समस्या दूर करने के लिए बरदहिया बाजार में सड़क के किनारे दुकान लगाने वालों के लिए बाॅर्डर लाइन बनाया जाएगा। निर्धारित सीमा रेखा के पीछे ही दुकानें लगेंगी। जो दुकानदार इसका उल्लंघन करेगा उसका चालान होगा। ईओ को निर्देश दिए गए हैं कि व्यापार मंडल के लोगों से बातचीत कर जल्द से जल्द सीमा रेखा बनवाएं।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें