फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर अकादमी का लोकार्पण करेंगे राष्ट्रपति

विज्ञापन
मगहर में राष्ट्रपति के के कार्यक्रम को लेकर कबीर चौरा परिसर में निरीक्षण करती डीएम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कबीर अकादमी का लोकार्पण करेंगे राष्ट्रपति
विज्ञापन

- डीएम और एसपी ने कबीर चौरा का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कबीर चौरा परिसर स्थित कबीर की समाधि व मजार का दर्शन करने के लिए पांच जून को प्रस्तावित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को देखते हुए सोमवार को डीएम और एसपी ने कबीर चौरा का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति यहां पर कबीर अकादमी, कबीर शोध संस्थान समेत विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
डीएम दिव्या मित्तल और एसपी सोनम कुमार ने कबीर चौरा परिसर का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति के आगमन के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की।
कबीर दर्शन को आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिसर में चल रहे विकास कार्यों में जो कार्य पूर्ण हो गए है उसका लोकार्पण भी करेंगे। जिनमें कबीर अकादमी, कबीर अकादमी व शोध संस्थान, गजवे, पार्क, म्यूरल गैलरी, इग्जीविशन सेंटर, पाथवे, कैफेटेरिया, लाइफ एंड साउंड, व्याख्यान केंद्र, घाटों का विकास, संगीतमय फव्वारा, प्रदर्शनी क्षेत्र, सार्वजनिक सुविधाए, मार्ग, प्रदर्शनी गलियारा, प्रकाश व ध्वनि कार्यक्रम, सोलर लाइटें, रंगीन रोशनी, चहारदीवारी, स्मारकों की रोशनी, हाई मास्ट लाइट, नावें, दुकानें, बोटिंग के समय सुरक्षा उपकरण, बेंच, कूड़ेदान, पार्को का ग्रीनरी, मजार समाधि परिसर में फर्श पर पत्थर कार्य आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सभी तैयारी जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, डॉक्टर हरि।शरण शास्त्री, अवर अभियंता समीर यादव, अवर अभियंता संतोष यादव, सुनील सिंह, विजय तिवारी, कोतवाल विजय नारायण, चौकी इंचार्ज बलराम पांडेय, अमरदेव यादव, अमरजीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें