राम मिलन बने ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष
शहर के एक होटल में प्रमुखों ने सर्वसम्मति से किया चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के एक होटल में जिले के ब्लॉक प्रमुखों की बैठक हुई। इसमें सभी प्रमुखों की सहमति से भाजपा नेता व पौली ब्लॉक के प्रमुख राम मिलन यादव को प्रमुख संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान लोगों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।
प्रमुख संघ का जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर राम मिलन यादव ने कहा कि प्रमुखों के मान सम्मान की रक्षा की जाएगी। शासन से धन आवंटित कराकर हर ब्लॉक में विकास कार्यों को गति दी जाएगी। कहा कि प्रमुखों ने जो सम्मान दिया है उसको वह कभी नहीं भूलेंगे। पूर्व प्रमुख दिगपाल पाल ने कहा कि राम मिलन यादव के प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र ही नहीं जिले के विकास को गति मिलेगी। भाजपा शासन काल में हर ब्लॉक का तेजी के साथ विकास होगा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान सॉथा के ब्लॉक प्रमुख अरविंद कुमार जायसवाल, बेलहर ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह, मेंहदावल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बसंत तिवारी, बघौली ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप उर्फ बबलू सिंह, खलीलाबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद, पूर्व प्रमुख प्रिंस अगम सिंह, गणेश पांडेय, भाजपा नेता राकेश सिंह उर्फ चिक्कन सिंह, रामवृक्ष कन्नौजिया, उमेश सिंह, कपिल देव कन्नौजिया, अजीत सिंह, विनय सिंह, सिंटू पाठक, ज्ञानेंद्र मिश्रा, पवन सिंह, हरिश्चंद्र यादव, भूपेंद्र तिवारी, सुनील राय, कमलेश राय, शंभू यादव आदि मौजूद रहे।