सपा के कार्यों का भाजपा ले रही श्रेय : रामअचल
सन्तकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में सपा लाओ प्रदेश बचाओ एवं सामाजिक भाईचारा सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम अचल राजभर ने कहा कि भाजपा की योगी-मोदी सरकार में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यों का भाजपा सरकार श्रेय लेने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता हर तरफ से त्रस्त है न रोजी है न रोजगार है न नौकरी है। ऐसी सूरत में इन भाजपा से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी की जो घटना हुई हैं, उसमें किसानों के साथ अन्याय हुआ। तमाम परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सोची-समझी रणनीति थी। सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि पूर्व की समाजवादी सरकार की विकासशील विजन को भाजपा ने मिटाने का काम किया है। विकास का उनके पास कोई एजेंडा नहीं था, विजन नहीं था, धर्म के नाम पर जाति के आधार पर समाज को बांटने का काम किया। आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। सभा को जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, जयराम पांडेय, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, रालोद किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिंह सैथवार, आलोक यादव सोनू, सुनील सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन जिला महासचिव राजमन यादव ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पूर्व विधायक अलगू चौहान, दशरथ चौहान, जिला उपाध्यक्ष केडी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, रामदरश यादव, रामआशीष यादव, कोमल यादव, प्रदीप सिंह सिसौदिया, सुरेंद्र मोहन निषाद, राहुल यादव बादल, फूलचंद यादव, हनुमान कन्नौजिया, डॉ एम आर अब्बासी, रमेश यादव, अंकिता, मालती यादव, शकुंतला यादव, खुदैजा खातून समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बीएड-टीईटी एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन
संतकबीरनगर। पूर्व मंत्री रामअचल राजभर को बीएड टीईटी अचयनित बेरोजगार एसोसिएशन ने ज्ञापन दिया। बीएड टेट-2011 पास अभ्यर्थियों को चुनावी संकल्प पत्र में शामिल करने की अपील की। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश ने ज्ञापन देते हुए सपा के चुनावी संकल्प पत्र में उनकी मांगों को शामिल करने की मांग की।