फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: औद्योगिक क्षेत्र में काॅमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना की मांग उठाईं

Mon, 09 Dec 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र का अपग्रेडेशन, श्रमिकों के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र, काॅमन फैसिलिटी सेंटर आदि की स्थापना के लिए शनिवार को इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक औद्योगिक विकास एवं स्थापना के प्रमुख सचिव अस्मिता लाल से मिले। इस दौरान उन्हें पत्र देकर कार्यों की स्वीकृति देने की मांग की, जिस पर प्रमुख सचिव ने स्वीकृति के लिए अधिकारियों को भेज दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरविंद पाठक ने बताया कि यूपीसीडा ने अनुरक्षण के लिए नगर पालिका को औद्योगिक विकास क्षेत्र का जिम्मा दे रखा था। लेकिन कोई भी कार्य नगर पालिका ने नहीं कराया। इससे उद्यमियों को काफी परेशानी हो रही थी। अब नगर पालिका से इसे मुक्त कर दिया गया है और यूपीसीडा कार्य कराएगी। बताया कि इसके लिए प्रमुख सचिव से मिले हैं।
उन्हें पत्र देकर औद्योगिक इकाइयों से तैयार माल को बाजार में सुगमता पूर्वक ले जाने के लिए ड्राइपोर्ट की स्थापना की मांग की है। बताया कि प्रमुख सचिव अस्मिता लाल ने कार्यों पर सहमति देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें