फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गड्ढामुक्त हुई रेलवे स्टेशन-तितौवा सड़क

Sun, 24 Aug 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के तितौवा मार्ग का शुरू हुआ मरम्मत कार्य
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से तितौवा चौराहे तक जर्जर हो चुकी सड़क को लेकर तीन दिन पहले क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान युवाओं ने गड्ढे में बैठकर गंदे पानी से स्नान किया था। इसके बाद नगर पालिका परिषद ने रेलवे स्टेशन से तितौवा चौराहे तक की सड़क को गड्ढा मुक्त करा दिया है। इससे लोगों को आने-जाने में होने वाली दिक्कतों से राहत मिल गई है।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन का दावा है कि जल्द ही सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का भी कार्य शुरू कराया जाएगा। खलीलाबाद में विधियानी मोड से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली सड़क जर्जर हो गई थी। बीच में पालिका प्रशासन ने विधियानी मोड से रेलवे स्टेशन तक सड़क को गड्ढा मुक्त करा दिया था, लेकिन रेलवे स्टेशन से तितौवा चौराहे तक जाने वाली सड़क जर्जर स्थिति में रह गई थी। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने सीओ कार्यालय के सामने मार्ग पर बने गड्ढे में बैठकर गंदे पानी से स्नान कर विरोध जताया था।
इसके बाद हरकत में आई नगर पालिका परिषद ने सड़क के गड्ढों को भरवाने के लिए कदम उठाया। आंदोलन में शामिल गोलू वर्मा, जय प्रकाश आदि ने बताया कि सड़क के गड्ढे भर गए हैं, इससे आने-जाने में होने वाली दिक्कतें दूर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें