फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन

कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकास खंड पौली की ग्राम पंचायत मुठही कला गांव के कार्डधारकों ने शनिवार को धनघटा तहसील में प्रदर्शन कर कोटेदार पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्रामीण कृष्ण मुरारी सिंह, सतगुरु, राजाराम, रामदास, मिठाई का आरोप था कि उनके गांव का कोटेदार समय से राशन का वितरण नहीं करता है। जिसकी शिकायत पिछले महीने की गई तो तहसीलदार द्वारा जांच कर कोटेदार का गोदाम सील कर दिया गया था। जिसमें 70 बोरी अनाज था। पिछले शुक्रवार को उक्त गोदाम को सप्लाई इंस्पेक्टर ने खुलवाया तो मात्र 20 बोरी अनाज मिला और शेष बची अनाज की बोरियां कहां चली गईं पता नहीं। जिसकी शिकायत कई बार तहसील पर की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कार्डधारकों का आरोप था कि कोटेदार को बचाने में सप्लाई इंस्पेक्टर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिसके कारण अनियमितता मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही। तहसील पर पहुंचे संपूर्ण समाधान दिवस के प्रभारी एडीएम को शिकायती पत्र देकर गांव के लोगों ने जांच कर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। एडीएम ने एसडीएम को मामले में जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें