फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बदलते मौसम में जोड़ों में जकड़न व दर्द की समस्या

Mon, 03 Mar 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को परामर्श देते ​विशेषज्ञ।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में इस समय हड्डियों के दर्द से परेशान होकर लोग पहुंच रहे हैं। जोड़ों में जकड़न व सूजन तथा तेज दर्द की शिकायत कर रहे हैं। चिकित्सक खान पान में लापरवाही और मौसम में बदलाव के चलते व तेज हवा की वजह से भी समस्या होना बता रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में हड्डियों में दर्द की समस्याओं को लेकर लोग आ रहे हैं। जांच में मरीजों में कैल्शियम की कमी सामने आ रही है। साथ ही विटामिन-डी भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है। जिससे हड्डियों के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। प्रतिदिन 20 से 30 मरीज पहुंच रहे है। ज
इनमें 17 से 19 व 45 साल से ऊपर वालों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में उल्टी, दस्त, बुखार आदि के अलावा हड्डी से संबंधी मरीज जोड़ों में जकड़न व सूजन तेज दर्द की शिकायत लेकर इलाज कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एलसी यादव ने बताया कि विटामिन डी की कमी का असर बच्चों में भी देखने को मिल रहा है। इसका कारण बच्चों में आउटडोर खेलकूद से दूरी बनाने और अधिक मोबाइल, टीवी, वीडियो गेम से लगाव बढ़ना है।
हवा चल रही है, इससे भी दिक्कत आ रही है। यह बीमारी की शुरुआत में जोड़ों में जकड़न के साथ दर्द होना शुरू होता है, कुछ समय बाद जोड़ों में तेज दर्द होने लगता है और सूजन आने लगती है। इसका समय पर इलाज कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें