फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से गुलजार होंगे प्राथमिक स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से गुलजार होंगे प्राथमिक स्कूल
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोरोना की दूसरी लहर में अप्रैल में कक्षा छह से 12 तक के स्कूल बंद कर दिए गए थे। कोरोना का प्रकोप कम होने पर शासन ने एक सितंबर से कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों में पठन-पाठन शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। स्कूल खुलने से बच्चे आएंगे और रौनक बढ़ेगी।
विज्ञापन

दो वर्ष से कोरोना जैसी बीमारी का दंश स्कूूली विद्यार्थी झेल रहे हैं। नर्सरी से लेकर कक्षा पांच तक के स्कूलों को बंद हुए करीब दो साल बीतने को हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई। कक्षा छह से आठ के स्कूल मार्च में खोले गए। अप्रैल में कोरोना का प्रकोप तेज हुआ तो सभी विद्यालय फिर से बंद कर दिए गए। बीच में कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों के पठन पाठन का निर्देश दिया गया। इसके बाद 23 अगस्त से कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों का संचालन शुरू हुआ। एक सितंबर से कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों का संचालन शुरू होना है। इसके लिए स्कूलों ने तैयारी पूरी कर ली है। प्राथमिक विद्यालय द्वितीय खलीलाबाद, मॉडल प्राथमिक विद्यालय प्रथम खलीलाबाद में बच्चों का स्वागत किया जाएगा। पहले दिन बच्चों से परिचय कार्यक्रम होगा। प्रभारी बीएसए गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों का संचालन बुधवार से शुरू होगा। स्कूलों में आने वाले बच्चों को कोविड गाइडलाइन के तहत बैठाने व मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने का निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें