फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे निवर्तमान प्रमुख ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे निवर्तमान प्रमुख ने किया हंगामा
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के पर्चे में खामी बताते हुए सुधार करके वैध करने का मढ़ा आरोप
डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से हुई नोकझोंक
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को निवर्तमान प्रमुख दिगपाल पाल अचानक पहुंच गए। निवर्तमान प्रमुख ने आरोप मढ़ा कि सपा समर्थित प्रत्याशी के नामांकन पत्र में खामियां होने के बाद भी एआरओ और पुलिसकर्मियों ने मिलीभगत करके सुधार कराकर वैध कर दिया। ऐसा आरोप मढ़ते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंचे सीओ अंशुमान मिश्र ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर एआरओ कार्यालय पर बैठकर प्रत्याशियों द्वारा पर्चा वापसी का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान निवर्तमान प्रमुख दिगपाल पाल पहुंचे। वह सीधे परिसर में दाखिल हुए। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र जांच में सपा समर्थित प्रत्याशी के पर्चा में खामियां मिली थीं। इसके आधार पर उनका पर्चा निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार खारिज होना चाहिए था, लेकिन पर्चा में सफेदा लगाकर उसे दुरुस्त करके वैध कर दिया गया। यही कहते हुए वह हंगामा करने लगे। ड्यूटी पर मौजूद इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार गौतम व थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह उन्हें समझने का प्रयास करने लगे। इस दौरान तीखी बहस होने लगी। सूचना मिलते ही सीओ अंशुमान मिश्र, थानाध्यक्ष धनघटा, चौकी प्रभारी काली जगदीशपुर पहुंच गए। मामले को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराने का प्रयास करते हुए मौके पर भाजपा प्रत्याशी राम वृक्ष यादव को बुलाया गया। बीडीओ कार्यालय में बैठाकर पर्चों को दिखाया गया। रामवृक्ष यादव की संस्तुति के बाद मामला शांत हुआ। उस दौरान एसडीएम धनघटा, तहसीलदार रत्नेश तिवारी भी पहुंच गए। एआरआरे एन के सिंह ने बताया कि जो पर्चे दाखिल हुए थे, वे बृहस्पतिवार को तीन बजे के पूर्व ही अपलोड कर दिए गए थे। सभी पर्चे दुरुस्त थे। किसी प्रकार की कोई धांधली नहीं की गई और न करने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें