प्रांतीय रक्षक दल संघ की बैठक मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में आयोजित हुई। बैठक में पीआरडी जवानों ने समान कार्य समान वेतन की मांग के साथ ही समस्याओं पर चर्चा की।
रामनिवास शर्मा ने कहा कि पीआरडी जवानों को भी पुलिस, पीएसी की तरह समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। जब तक समान कार्य का समान वेतन नहीं मिलता है तब तक नियमित ड्यूटी कम से कम 15000 रुपये प्रतिमा मानदेय तथा दुर्घटना बीमा 10 लाख व मेडिकल सुविधा दी जाए।
कहा कि पूर्व की भांति ब्लॉक कमांडर, हल्का सरदार, दलपति व टोली नायक को मानदेय दिया जाए। पूर्व की भांति पीआरडी विभाग को गृह विभाग से जोड़ा जाए। पीआरडी महानिदेशक के पद पर आईपीएस नियुक्त किया जाए। जवानों को समस्त विभागों की तरह 60 वर्ष उम्र निर्धारित की जाए और 50 वर्ष में निष्कासन का आदेश तत्काल वापस लिया जाए। जवानों को युवा कल्याण से अलग किया जाए। इस अवसर पर महेेंद्र कुमार, अशोक कुमार, रमेश चंद सिंह, फूलचंद चौहान, धर्मदेव, राम निवास शर्मा, साधू शरन, रामचेत, अर्जुन समेत अन्य मौजूद रहे।