फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख की दवा लिखते मिला बाहरी शख्स

Tue, 27 Sep 2016 11:24 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
सीएमओ ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर मंगलवार केे सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल में छापेमारी की। इस दौरान नेत्र विभाग में एक बाहरी शख्स आंख की दवा लिखते मिला। इसे पकड़ सीएमओ ने कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं जांच में सीएमएस और दो चिकित्सक अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी को नोटिस जारी कर बाहरी व्यक्ति के दवा लिखने पर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिलाधिकारी के पास कुछ लोगों ने जिला अस्पताल में बाहरी व्यक्तियों द्वारा मरीजों के शोषण की शिकायत की थी। उनके निर्देश पर जिला अस्पताल में करीब 12 बजे छापेमारी की गई। वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी के कमरे में एक व्यक्ति दवा लिखता मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह प्रैक्टिस कर रहा है। किसके निर्देश पर प्रैक्टिस कर रहा है यह जवाब वह नहीं दे पाया। वह भागने की फिराक में था कि कर्मचारियों से उसे पकड़वा लिया गया। पकड़े गए बाहरी व्यक्ति को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। कार्रवाई रिपोर्ट बनाई जा रही है। 

जांच में सीएमएस अनुपस्थित थे। इसके साथ ही त्वचा रोग विशेषज्ञ और नाक कान गला रोग विशेषज्ञ भी गायब मिले। वरिष्ठ नेत्र    परीक्षण अधिकारी को नोटिस जारी कर बाहरी व्यक्ति के दवा लिखने पर जवाब मांगा गया है। जवाब आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट बनाई जा     रही है। डीएम के समुख प्रस्तुत किया जाएगा। 
विज्ञापन


अन्य चिकित्सकों  के कमरों से भी  ‘बाहरी’ फरार ‘ ः सीएमओ की छापेमारी से जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस दौरान अन्य चिकित्सकों के कमरो में मौजूद बाहरी व्यक्ति फरार हो गए। जानकारी के अनुसार चिकित्सकों के कमरों में बाहरी व्यक्तियों का जमावड़ा रहता है। चिकित्सक अगर किसी मरीज को जांच लिखते हैं तो बाहरी व्यक्ति मरीजों को बाहर ले जाकर प्राइवेट पैथालॉजी में जांच कराते है और मनचाही रकम वसूलते हैं। सूत्रों के अनुसार यह काम अस्पताल से जुड़े लोगों के मेलजोल से होता है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें