- मेंहदावल क्षेत्र के कुसौना मार्ग पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नौलखा चौकी क्षेत्र के कुसौना मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान घायल हो गए। लोगोंं ने उन्हे एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्रधान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मेंहदावल क्षेत्र के कपसुआ निवासी पूर्व प्रधान राम अचल यादव उर्फ मंगरू 62 वर्ष राजाबारी के पास मकान बनवाकर रहते है। शुक्रवार की शाम वह नौलखा गए थे। देर शाम वह बाइक से वापस लौट रहे थे। अभी वह कुसौना के पास पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। उन्हें गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग उन्हे एंबुलेंस से लेकर सीएचसी मेंहदावल गए। जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। एसओ मेंहदावल रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। पूर्व प्रधान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।