पौली/ रोसयाबाजार। अयोध्या राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सतेंद्र दास के देहावसान के बाद सत्यधाम गोपाल मंदिर के मुख्य पुजारी रहे प्रदीप दास को राम जन्मभूमि का महंत बनाया गया है। उन्हें अयोध्या में मंगलवार को विधि विधान से पूजा अर्चना कर के बाद जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुजारी बनने की सूचना पर पैतृक गांव खरचा में लोग खुशी से झूम उठे और एक-दूसरे को बधाई दी।
लोगों ने बताया कि इसी खानदान से राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी रहे सत्येंद्र दास 33 साल से राम जन्मभूमि की सेवा करते रहे। इनके देहावसान के बाद इसी परिवार के प्रदीप दास को जिम्मेदारी मिलने पर परिवार सहित क्षेत्र के सभी लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस मौके पर क्षेत्र के सुशील पांडेय, अंगद यादव, डाॅ. जयप्रकाश शर्मा, राममिलन यादव, बलिराम शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, हनुमान यादव, जुबेर अहमद, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।