फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटकी पोखरे के सुंदरीकरण की आस

विज्ञापन
विज्ञापन
अटकी पोखरे के सुंदरीकरण की आस
विज्ञापन

-समय माता मंदिर स्थित पोखरे के सुंदरीकरण का है प्रस्ताव
-पोखरों के चारों तरफ बैठने के लिए लगाए जाने हैं बेंच
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। छठ पर्व सहित विभिन्न पर्वों पर हर वर्ष गुलजार रहने वाले शहर के पक्का पोखरा सहित समय माता मंदिर स्थित पोखरे के सुंदरीकरण की आस अब भी अधूूरी रह गई है। करीब चार साल पूर्व बनी इस योजना की फाइल शासन स्तर पर लंबित पड़ी हुई है। ऐसे में शहरवासियों का सुंदर नगर का सपना टूटता नजर आ रहा है।
खलीलाबाद कोतवाली के नजदीक स्थित पक्का पोखरा और समय माता मंदिर स्थित पोखरे के सौंदर्यीकरण के लिए पालिका प्रशासन ने चार साल पहले योजना बनाई थी। इसके तहत दोनों पोखरे के चारों तरफ बेंच लगाए जाने हैं। योजना के मुताबिक चारों तरफ दुधिया रोशनी लगाए जाने, नौकायन की व्यवस्था करने आदि की योजना है। समय माता मंदिर पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में यहां के पोखरे पर बीच में फौव्वारा लगाने और पोखरे में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए भी कदम उठाया जाना है। साथ ही शाम के समय लोग यहां आकर कुछ वक्त गुजार सकें, इसके लिए चारों तरफ फूल-पौधे लगाए जाने हैं, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं हो सका है। कारण यह है कि इस दिशा में सार्थक पहल नहीं किया जा रहा हैं, जिससे शहरवासियों का सपना टूटता नजर आ रहा है। क्षेत्र के राहुल कुमार, पवन कुमार आदि ने कहा कि पालिका प्रशासन ने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का जो सपना दिखाया था, वह टूट रहा है। लोगों ने सौंदर्यीकरण के लिए तत्काल कदम उठाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कोई ऐसा स्थान नहीं है, जहां पर शहरवासी कुछ क्षण सुकून से बिता सकें। इसे ध्यान में रखकर पक्का पोखरा व समय माता मंदिर स्थित पोखरे को पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। साथ ही नगर विकास मंत्री से इस संबंध में वार्ता हुई है। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। इससे शहर के साथ बाहर से आने वाले लोगों को कुछ समय व्यतीत करने के लिए एक बेहतर स्थान मिलेगा।
श्याम सुंदर वर्मा, चेयरमैन नगर पालिका खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें