फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिसकर्मियों को मेस में मिलेगा पाैष्टिक भोजन

Tue, 15 Apr 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में नवीनतम सभागार व मेस का उदघाटन करते हुए आईजी दिनेश कुमार
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बस्ती परिक्षेत्र के आईजी दिनेश कुमार पी ने रिजर्व पुलिस लाइंस में मॉडर्न सभागार कक्ष और मेस का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सारी व्यवस्थाओं को देखा तथा बेहतर कार्य के लिए एसपी व उनकी टीम को शाबासी भी दी।
विज्ञापन

एसपी सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त सभागार कक्ष की स्थापना की गई है। वहीं पुलिसकर्मियों की सुविधा व सेहत को उत्तम रखने के दृष्टिगत पुलिस मेस के सौंदर्यीकरण व उपलब्ध सेवाओं का विस्तार करते हुए कम समय में आटा गूथने की ऑटोमैटिक मशीन लगाई गई है। इससे पुलिसकर्मियों को समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो सकेगा। एक साथ बैठकर आरामदायक तरीके से भोजन करने के लिए लगाई गई मेज व कुर्सियों की भव्यता काफी बेहतर है।
इस अवसर पर आईजी ने कहा कि हम सभी को व्यक्तिगत रूप से अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों का उत्साहपूर्वक निर्वहन करते हुए अपने स्तर पर ही बेहतर करने का प्रयास करना है। उन्होंने इस अवसर पर जनपद में कानून व्यवस्था में जनपद में घटित विभिन्न अपराधों के कम समय में सफल अनावरण के लिए पुलिस को बधाई दी।
विज्ञापन

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, सीओ खलीलाबाद अजीत चौहान, सीओ धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय, सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह, सीओ यातायात अजय सिंह, रजनीकान्त ओझा, पीआरओ दुर्गेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें