फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर स्टंट कर रहे युवकों पर पुलिस ने कसी नकेल

Wed, 20 Nov 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। नगर पंचायत मगहर में युवक मुख्य सड़कों पर बेखौफ तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए स्टंट करते अक्सर दिखाई दे जाते थे। बेखौफ युवा नगर के एक इंटर कॉलेज के आसपास भी अक्सर देखे जा रहे थे। जिसे गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने सादी वर्दी में मुहिम चलाकर स्टंट कर रहे युवकों को धर दबोचा और उनकी दो बाइकों को सीज कर दिया। साथ ही चेकिंग के दौरान तीन बाइकों से ई-चालान के माध्यम से आठ हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन


गांधी आश्रम चौराहे से काजीपुर चौराहे के मध्य स्कूल के समय सुबह सात से नौ बजे तक युवक मोटरसाइकिल का साइलेंसर हटाकर तेज गति से वाहन चलाते हुए स्टंट करते दिखते रहे हैं। किसी के आपत्ति करने पर मारपीट व गाली पर उतर आते रहे हैं। बेखौफ होकर सड़कों पर ही नहीं नगर की गलियों में भी साइलेंसर निकालकर तेज रफ्तार के साथ स्टंट करते हैं। बाइक चलाना इनकी आदत में शुमार हो गया था।

मामला संज्ञान में आने के बाद मगहर पुलिस सादी वर्दी में स्टंट कर रहे युवकों पर नजर रखे हुए थी। सुबह और देर शाम तक चले इस मुहिम में पुलिस ने स्टंट कर रहे कुछ युवकों को धर दबोचा। साथ ही गाड़ी के कागजात न रहने पर दो बाइकों को सीज कर कुछ का ई-चालान कर दिया। नगर के लोगों ने पुलिस के इस कार्रवाई से राहत की सांस ली।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि कुछ मनबढ़ युवक बाइक का साइलेंसर खोलकर स्कूल के समय तेज रफ्तार के साथ स्टंट करते हैं, जिससे खतरा बना रहता है। जिसे देखते हुए मुहिम चलाकर बिना साइलेंसर की एक बाइक व स्टंट कर रहे युवकों के साथ दूसरी बाइक को धर दबोचा गया।

कुछ लोग बाइक छोड़कर भागने में सफल हो गए। चेकिंग के दौरान दो बाइकों को वैध कागजात के अभाव में सीज कर दिया गया है, जबकि तीन बाइकों से 8000 रुपये ई-चालान के रूप में भी वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें