फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गुरु पूर्णिमा पर पुलिस ने मेधावियों का किया सम्मान

Wed, 29 Jul 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महुली पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत अनूठी पहल करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका का महत्व बताया गया। साथ ही साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति के प्रति भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पांडेय की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं प्रवीण राय, विवेक कुमार, शिवम विश्वकर्मा, कविता, अर्पिता मौर्या और आकांक्षा त्रिपाठी को फूल-माला पहनाकर तथा लड्डू खिलाकर सम्मानित किया गया।
थानाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, वैज्ञानिक, शिक्षक और राष्ट्र निर्माता बनेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं में अनुशासन, ईमानदारी, सेवा भाव और राष्ट्रप्रेम जैसे संस्कार विकसित होंगे तो समाज स्वतः सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध बनेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव, यातायात नियमों के पालन, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति और कानून के प्रति सम्मान का संदेश दिया। साथ ही भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या या आपात स्थिति में पुलिस हमेशा उनकी मित्र और सहयोगी के रूप में साथ खड़ी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें