फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चोरी की बाइक के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए वांछित आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी में एक और धारा बढ़ाते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को बालू शासन निवासी वंश बहादुर राय ने बघौली स्थित देसी शराब की दुकान के पास खड़ी अपनी बाइक चोरी होने की तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को ग्राम करैली से शिवापार जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर रामआशीष कन्नौजिया पुत्र विजय कुमार, निवासी शिवापार, थाना बखिरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज प्राथमिकी में चोरी की बाइक बरामद होने के बाद धारा की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें